मंगलौर हरिद्वार

*मंगलौर के ग्राम उदलहेड़ी में हुई चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद*

*चोरी के जेवरात बेचने के बजाय दिल्ली की गोल्ड लोन कंपनी में रखकर लिया था ₹2,51,200 का ऋण*

*हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को लिया पीसीआर पर पहुंची दिल्ली, बैंक के कब्जे से आरोपी की निशानदेही पर भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा से बरामद कर चोरी के जेवरात सहित पहुंची हरिद्वार*

*शत-प्रतिशत बरामदगी पर वादी ने हरिद्वार पुलिस का जताया आभार*

*ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार जारी*

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी किए गए जेवरातों को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।

कोतवाली मंगलौर में पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2026 से संबंधित आरोपी को दिनांक 03.10.2026 को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ था।

पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल द्वारा चोरी के शेष जेवरात दिल्ली के भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने की जानकारी दी गई। विवेचना में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के सोने के जेवरातों को बेचने के बजाय गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर धनराशि प्राप्त की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दिनांक 07.08.2026 को उक्त शाखा में चोरी के जेवरात गिरवी रखकर ₹2,51,200 का गोल्ड लोन लिया था। इसके बाद मंगलौर पुलिस ने आरोपी राहुल की अभिरक्षा का रिमांड प्राप्त कर उसकी निशानदेही पर संबंधित गोल्ड लोन शाखा से चोरी के शेष जेवरात बरामद किए। शाखा से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार बरामदगी की कार्रवाई की गई।

इस प्रकार मंगलौर पुलिस ने चोरी के मामले में शेष जेवरात बरामद कर चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की। पूरी बरामदगी होने पर वादी ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।

बरामदगी का विवरण
1. पीली धातु की 02 अंगूठियां
2. पीली धातु के 02 जोड़ी कानों के कुंडल
3. पीली धातु की 01 नथ
4. पीली धातु का 01 मांग टीका
5. पीली धातु की 01 चेन

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
2. कांस्टेबल तेजपाल
3. कांस्टेबल किशन देव राणा
4. होमगार्ड सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *