मंगलौर हरिद्वार
कोतवाली मंगलौर पर महिला निवासी ग्राम नाथूखेड़ी थाना कोतवाली मंगलौर द्वारा दिनांक 30-9-2026 को खुद की माता के ऊपर शुभम पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम जाटोला थाना देवबन्द द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में अंतर्गत धारा 109(1) 351(1) 352 BNS अभियोग पंजीकृत कराया।
अभियोग में नामित आरोपित की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे। निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीम का गठन किया गया तथा नामित आरोपित की तलाश है हेतु ताबड़तोड़ दविश दी गई।
जिसके फल स्वरुप मुकदमा से संबंधित निम्न आरोपित को दिनांक 3.10.2026 को पकडा गया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल गमछा बरामद किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
1- शुभम कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी जाटोला देवबंद सहारनपुर
*बरामद माल*
1- मोटर साईकिल स्पलेण्डर
2- एक गमछा
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
2-कांस्टेबल रणवीर
3-कांस्टेबल लाल सिंह
