दिनांक 03.10.2026 हरिद्वार
आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में प्रबंधन विभाग द्वारा छात्रों के लिये मैनेजमैन्ट एक्टिविटी गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें आईस ब्रेकिंग, टीम बिल्डिंग, कम्युनिकेशन बैरियर, एक्टिव लिसनिंग, पिक्चर रैसिटैन्ट आदि मैनेजमैंट गेम्स शामिल थे, जिसमें भूमि स्वाति, अभिषेक, हर्ष, मुकुंद, रोहित, तनिष्का, काक्षी, हिमांशी आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम डा0 रितु मोदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सपना सकलानी, खुशबु वर्मा, नुपुर व रितु रानी शिक्षकगणों ने किया। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सफल आयोजन हेतु टीम को शुभकॉमनायें दी।


