राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन सड़कों पर डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी

 

 

*हरिद्वार, 03 अक्टूबर 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिए गए निर्देशों का धरातल पर असर दिखाई देने लगा है।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए प्रदार्था क्षेत्रांतर्गत सड़कों को मरम्मत,पेंचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य दिन रात किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार मौके पर निरीक्षण भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त किए जाने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
सड़कों के गड्ढामुक्त होने से जनपदवासियों के साथ ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा सड़के गड्ढामुक्त होने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में भी संबंधित विभागों द्वारा सड़क मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।

Related Posts

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता सफलता, महज 48 घंटे के भीतर हत्या की घटना का किया खुलासा

हरिद्वार       दिनांक 01.10.2026 को वादी श्री सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार की लिखित तहरीर दी कि 1.अनिल शर्मा पुत्र रामपाल 2.राहुल शर्मा पुत्र…

हैप्पी हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में

बहादराबाद हरिद्वार     दिनांक 14.09.2026 को पतंजलि रोड, देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *