हरिद्वार
दिनांक 01.10.2026 को वादी श्री सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार की लिखित तहरीर दी कि 1.अनिल शर्मा पुत्र रामपाल 2.राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा 3.रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा, निवासीगण प्रताप कॉलोनी भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा मिलकर वादी के भाई आदित्य उर्फ आदि राणा को अपने घर पर बुलाकर आदित्य उर्फ आदि राणा पर देशी तमंचे से फायर कर हत्या करने के सम्बन्ध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 410/2026 का अभियोग दर्ज किया गया ।
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का आरोपितों से विवाद चल रहा था तथा विवाद के निस्तारण के उद्देश्य से आरोपितों द्वारा मृतक को अपने घर बुलाया गया, जहां घटना को एक राय होकर अंजाम दिया गया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया, इसके साथ ही संभावित मार्गों पर लगातार निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीमों के लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं मजबूत सूचना तंत्र के परिणामस्वरूप आज दिनांक 03.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर तीनो आरोपितों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया ।
आरोपितों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गई,पूछताछ के दौरान आरोपितों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना के को स्वीकार किया गया , जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही हैl
*नाम पता आरोपित*
1-अनिल शर्मा पुत्र रामपाल,
2-राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा,
3- रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा निवासीगण प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक श्री रितेश साह
वरिष्ठ उपनि0 गोपाल दत्त भट्ट
उपनिरी0मुकेश दत्त नौटियाल
उपनिरी0 बलराम जोशी
अ0उप0निरी0 प्रदीप चौहान
हेड कांस्टेबल विपिन शर्मा
हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार
कांस्टेबल सुशील तोमर


