01 अक्टूबर से जनपद में खनन प्रक्रिया शुरू

 

*हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026*

 

 

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त खनन संक्रियाएं 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शासन के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर 2026 से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनन प्रक्रिया के दौरान मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं मा० एनजीटी, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का भी पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Posts

राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह

बहादराबाद (हरिद्वार): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन…

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन

  हरिद्वार 1 अक्टुबर। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, पंकज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *