खेल महाकुंभ में विधायक चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

*हरिद्वार, 23 सितम्बर, 2026*

 

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा हरिद्वार की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वालीबॉल और पिट्ठू सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

100 मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और मान्यता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 3000 मीटर बालिका दौड़ में अर्पना यादव प्रथम, मुस्कान द्वितीय और संजीवनी तृतीय रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की।

वालीबॉल बालक वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर ने प्रथम, श्री गुरु राम राय ने द्वितीय और आरआर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 द्वितीय और धूम सिंह मेमोरियल स्कूल तृतीय रहा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सहित खेल प्रशिक्षक, शिक्षक और पीआरडी स्टाफ मौजूद रहा।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *