हरिद्वार
दिनांक 22 सितंबर 2026 को स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये डॉ. एस.पी सिंह (डिस्ट्रीक्ट कॉर्डिनेटर एन0एस0एस0, हरिद्वार) जी ने विस्तृत रूप से एन0एस0एस0 के बारे में छात्रों जानकारी दी। कार्यक्रम में एन.एस.एस के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एन0एस0एस0 से जुड़कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इसी कड़ी में संस्थान में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेििरत किया। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शपथ दिलाई गयी। जिसें छात्रों के साथ-साथ संस्थान के सभी शिक्षकों ने भी शपथ ली। ‘नशा छोड़े, जीवन संवारे नशा मुक्त युवा सशक्त भारत’। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. जयलक्ष्मी, प्रधानाध्यापक श्री अशोक गौतम, रजिस्ट्रार श्री अनुराग गुप्ता, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार, आशीष कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे। 


