स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज व श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद

 हरिद्वार समाचार– निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें मां की चुनरी और नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। चर्चा के दौरान आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता और राजसत्ता के समन्वय से ही देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर किया जा सकता है और जिस देश का राजा धर्म प्रेमी और सनातन परंपराओं को मानने वाला हो वह राष्ट्र सदैव ही उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। देश की तरक्की के लिए ऐसे राजनेताओं की अति आवश्यकता है। श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता का कार्य राजसत्ता को जगाते रहने का है। वर्तमान में राज्य एवं केंद्र सरकारों को धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए साथ ही अधिक से अधिक बालक बालिकाओं को अपने वेद पुराण और प्राचीन ऋषि मुनियों धर्म और संस्कृति के बारे में ज्ञान प्रेषित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी संत महापुरुषों के प्रेमी है। समस्त संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। वह ऐसे ही निष्ठा के साथ समाज की सेवा करते रहे और उत्तराखंड को भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में मान्यता प्रदान करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत महापुरुषों के तपोबल से देश दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है और भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म से प्रभावित होकर आज विदेशी लोग भी सनातन परंपराओं को अपना रहे हैं। गुरु शिष्य परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है और महापुरुषों ने सदैव ही समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर एक नई दिशा प्रदान की है। इस दौरान महंत गोविंद दास, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *