मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया।

  देहरादून समाचार–  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया।
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।
     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा एवं विधायक श्री खजान दास ने भी वृक्षारोपण किया

Related Posts

एचईसी कॉलेज में हरेला पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम

दिनांक 16.07.2026 हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में उत्तराखण्ड के प्रमुख लोक पर्व ‘हरेला‘ के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, जगजीतपुर के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम…

हरेला पर्व पर संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण

  हरिद्वार, दिनांक 16 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपरा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *