राज्यपाल उत्तराखण्ड ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की

हरिद्वार समाचार– महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड श्रीमती बेबी रानी मौर्या ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा गंगा आरती में प्रतिभाग किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना मां गंगा से की। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को गंगाजलि भेंट की।
इसके उपरांत श्रीमती मौर्या ने सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानन्द गिरी जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
महामहिम राज्यपाल तदोपरान्त कनखल हरिद्वार स्थित जगत्गुरू आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी से शिष्टाचार भंेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गंगा सभा, श्री प्रदीप झा, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ, सचिव श्री वीरेन्द्र कौशिक, श्री अवधेश कौशिक, श्री शैलेश मोहन, श्री उज्जवल पंडित, श्री शिवांश झा आदि उपस्थित थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *