कोविड-19 के टीके हर जगह उपलब्ध हैं जिलाधिकारी

हरिद्वार समाचार_ विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी एवं श्री एस0के0 झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान पूरे हरिद्वार जनपद में तेजी से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अट्ठारह वर्ष से ऊपर के 83 प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगा ली है। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगाई है, वे तुरन्त आगे आकर वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करके खुद को, परिवार को तथा समाज को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दवाई भी तथा कड़ाई भी, यह वक्त की मांग है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 की संभावित दूसरी लहर को देखते हुये कोविड-19 की वैक्सीन लगाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के टीके हर जगह उपलब्ध हैं। इसके लिये जनपद के हर क्षेत्र में वैक्सीनेशन केन्द्र बनाये गये हैं तथा वैक्सीन की कहीं कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने में सहयोग करना जनहित का कार्य है।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *