नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  योगेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार का चार्ज ग्रहण करने के पश्चात प्रभारियों के साथ की बैठक

हरिद्वार समाचार– नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्री योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का चार्ज ग्रहण करने के पश्चात जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एंव शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में बैठक आयोजित कर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात जनपद के थानों में सर्किलवार जघन्य अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी तथा अवगत कराया कि पुलिस को अपराध होने से पहले रोकने पर प्राथमिकता होगी जिससे कि जनपद में हो रही गम्भीर घटनाओं पर रोक लगाई जा सके तथा पुलिस का रिस्पोन्स टाईम तत्काल होना चाहिए। अपराधियों में पुलिस का खोफ बना रहे जिस हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को अपने –अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रभारियों तथा सभी लोगों को टीम भावना के रुप में सूचनाओ का आदान प्रदान करते हुए कार्य करना है । पुलिस अधीक्षक नगर एंव देहात निरन्तर देहात एंव नगर क्षेत्र में थाना एंव चौकी स्तरों पर किये जा रहे कार्यों एंव जनता की समस्याओं के निवारण हेतु थाने स्तर पर की जा रही कार्यवाही की मॉनेट्रिंग करते रहेंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *