हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी श्री शीशपाल जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *