आज चलाए गए स्वच्छता अभियान में लगभग 700 से अधिक लोगों ने किया सफाई अभियान में सहभागिता

 

*हरिद्वार, 13 अगस्त 2026*

कांवड़ मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत जनपद में कांवड़ मेला क्षेत्र, गंगा घाटों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बिरला घाट, रोडीबेलवाला मैदान, बैरागी कैंप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला सहित विभिन्न गंगा घाटों एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में एकत्रित कूड़े-कचरे को साफ किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
इसके साथ ही नगर निगम, जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो, आपदा प्रबन्धन विभाग, शांतिकुंज,वन विभाग एव विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, मार्गों एवं गंगा घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आज विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान लगभग 30 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित किया गया। एकत्रित कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से उचित निस्तारण हेतु भेजा गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
स्वच्छता अभियान में आज लगभग 700 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। अभियान का उद्देश्य कांवड़ मेले के उपरांत मेला क्षेत्र एवं गंगा घाटों को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाना है।
सफाई अभियान के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ मेले के बाद फैली गंदगी को साफ करने के लिए विशेष स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें आज लगभग 350 से अधिक शांतिकुंज के अनुयायियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है,इसके साथ ही आपदा प्रबन्धन विभाग, आईटीसी मिशन सुनहरा कल,श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया।
शांतिकुंज के अनुयायी नरेंद्र ठाकुर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में शांतिकुंज के 350 ने अधिक भाई बहनों द्वारा स्वच्छता अभियान में भागीदारी करते हुए रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में फैले कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया साथ ही लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा सीसीआर के नजदीक पार्क एवं आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
नगर निगम एवं वन विभाग द्वारा बैरागी कैंप एवं लालजीवाला क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया गया साथ ही तिरंगा रैली भी निकली गई।

Related Posts

हर घर तिरंगा, हर पग स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मेला समापन तथा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा “हर घर तिरंगा, हर…

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा रैली

  *हरिद्वार, 13 अगस्त 2026* शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *