13.08.2026
हरिद्वार
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2026-27 में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिये ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ-2026‘ का शुभारम्भ किया गया। आज प्रथम दिन वाणिज्य, कला एवं मानविकी, प्रबन्धन के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का परिचय कराया गया । छात्रों को 17 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी व पाठ्यक्रम से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने छात्रों का अपना शुभकॉमनांए संदेश देते हुए कहा कि आज से आपके जीवने के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरूआत हो रही है इसलिए अपने समय, उर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करें, एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अलोक कुमार मुम्बई, पूर्व एवीपी-एचआर, इण्डिया मार्ट इंटरमेश लिमिटेड ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कौशल, नवाचार , एआई, प्रबन्धन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी व छात्रों से अपना अनुभव साझा किया।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने नवप्रवेशी छात्रों को अपनी शुभकॉमनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करेंगें, बल्कि अपने कॉलेज और समाज का नाम भी उंचा करेंगें। कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धन विभागाध्यक्ष डा0 रितु मोदी के द्वारा किया गया एवं उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों को पाठ्यक्रमों की विवरणिका व पाठ्यक्रम, राष्ट्र्ीय सेवा योजना, सोशल एक्टिविटी, सोशल क्लब, ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट, इण्डस्ट्र्यिल टूर आदि की जानकारी दी।
इस आयोजन में दीपशिखा बोहरा, डा0 तनु चन्द्रा, सुनीति त्यागी, वन्दना, डा0 करूणा नेहरा, ललित जोशी, उमराव सिंह, वैष्णवी झा, रश्मि सक्सेना, योगराज सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

