मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा अपने अंतिम और चरम दौर में है। एक ओर आसमान से लगातार मूसलाधार बारिश बरस रही है, वहीं दूसरी ओर लाखों कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच नगर निगम के कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।
बारिश के चलते जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमें जलभराव के संवेदनशील स्थलों पर लगातार तैनात हैं। कर्मचारी जल निकासी के साथ-साथ कांवड़ मार्गों की सफाई व्यवस्था को भी लगातार संभाल रहे हैं।
इसी बीच नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, IAS ने भगत सिंह चौक अंडरपास के निकट, रानीपुर मोड़, संदेश नगर, पुराना आरटीओ चौक एवं ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलभराव के संवेदनशील स्थलों पर टीमें लगातार तैनात रहें और जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखें। आवश्यकता पड़ने पर पंप, सक्शन मशीन एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं, तेज बारिश और भारी भीड़ के बीच कांवड़ मार्गों को सुचारु बनाए रखने की दोहरी चुनौती नगर निगम के सामने है। कर्मचारी एक ओर जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांवड़ियों के मार्गों पर सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठाने और रास्तों को स्वच्छ रखने का काम भी लगातार जारी है।
आसमान से बरस रही मूसलाधार बारिश और सड़कों पर उमड़े कांवड़ियों के सैलाब के बीच नगर निगम की टीमें लगातार मैदान में डटी हुई हैं।

Related Posts

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जनपद में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

  *हरिद्वार, 11 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जनपद में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के…

भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

  *हरिद्वार, 10 अगस्त, 2026* धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी वर्षा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *