श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह की प्रेरणा एवं प्रदेश में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना के अनुरूप कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । इसी क्रम में श्री विकास त्यागी, अधिशासी अभियन्ता, उत्तरी खण्ड गंगा नहर, रुड़की के मार्गदर्शन में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच भीमगोड़ा बैराज का सफल एवं सुरक्षित संचालन तथा प्रभावी बाढ़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है । गंगा नदी के उफान के बावजूद बैराज की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुरूप नियंत्रित जल संचालन किया जा रहा है, जिससे हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटो पर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु आवश्यक जल व्यवस्था बनी रहे। साथ ही मायापुर एस्केप चैनल के समीप सेवा शिविर में उच्च सात्विक भोजन एवं मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है, जहां कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को पौष्टिक भोजन तथा मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं

 

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग द्वारा वी०आई०पी० घाट तथा ओम सिग्नेचर ब्रिज के घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं । इन दोनों घाटो पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान तथा जान-माल की सुरक्षाके लिए विभागीय कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है । वहीं अन्य घाटो पर विभाग की ओर से मुख्य रूप से आवश्यकतानुसार स्नान हेतु जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जलस्तर एवं जलप्रवाह की परिस्थितियों को देखते हुए भीमगोड़ा बैराज से नियंत्रित जल संचालन के माध्यम से हर की पौड़ी एवं अन्य घाटो पर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु आवश्यकता के अनुरूप जल उपलब्ध कराया जा रहा है

कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए मायापुर एस्केप चैनल के समीप सेवा शिविर में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं । यहां कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए उच्च सात्विक एवं स्वच्छ भोजन, पेयजल तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । साथ ही स्थापित मेडिकल कैंप में बेसिक एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सामान्य आवश्यकताओं में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके । इस प्रकार विभाग एक ओर गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच भीमगोड़ा बैराज के सुरक्षित संचालन एवं प्रभावी बाढ़ प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, तो दूसरी ओर नियंत्रित जलापूर्ति, घाटो की आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों की सुविधा और सेवा में भी निरंतर जुटा हुआ है

Related Posts

अवकाश के दिन भी काम पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी,

  दिनांकः 08 अगस्त, 2026 उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी का अवकाश के दिनों में दिनांक 08 अगस्त, 2026 (शनिवार) को विद्युत वितरण मण्डल…

कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं से श्रद्धालु खुश

  *हरिद्वार 08 अगस्त 2026* विश्व की सबसे बड़ी निरंतर चलने वाली कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यात्रा के अंतिम दिनों में हरिद्वार में शिवभक्तों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *