अब तक 2 करोड़ 64 लाख 8 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना

 

*हरिद्वार 07 अगस्त 2026*

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के नौवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 44 लाख 38 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 2 करोड़ 64 लाख 8 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।           हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Posts

हरिद्वार में ऑटो रिक्शा एवं विक्रम वाहनों द्वारा लिए जा रहे किराए की आकस्मिक जांच की गई।

दिनांक: 22 सितम्बर 2026 जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देश पर आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री निखिल शर्मा तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुश्री नेहा झा के…

नशा छोड़े जीवन संवारे, नशा मुक्त युवा सशक्त भारत

हरिद्वार दिनांक 22 सितंबर 2026 को स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *