नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

 

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम हरिद्वार के साथ साथ जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे

नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, जबकि पूरे क्षेत्र में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया, जिससे यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न हो। अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र की सघन सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से रोडीबेलवाला क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम पूरे कांवड़ मेले के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करेगा। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और प्रमुख मार्गों, घाटों तथा मेला क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सैनिटेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। निगम ने लोगों से भी अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरिगिरि , सेनिटेशन सेल प्रभारी संजय शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, रोडिबेलवाला चौकी प्रभारी संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *