अपराध और अपराधियों पर SSP हरिद्वार का कड़क रुख़

भगवानपुर हरिद्वार

दिनांक 17.05.2026 को होटल धरोहर में कलीम नामक युवक की होटल संचालकों द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भगवानपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

हत्या के इस गंभीर प्रकरण में नामजद आरोपी अर्पित पुत्र प्रवीण चौहान निवासी खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार तथा ऋषिकेश सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माननीय न्यायालय रुड़की से प्राप्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 17.06.2026 को धारा 84 BNSS के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 207/26, धारा 103(1)/115(2)/127(2)/352/238(1)/61(2)/315 BNS से संबंधित दोनों फरार आरोपियों के निवास स्थानों पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।

उद्घोषणा के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि उक्त अभियुक्त न्यायालय द्वारा निर्धारित अवधि में उपस्थित हों, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरिद्वार पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *