सिडकुल हरिद्वार
थाना सिडकुल में दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 पंजीकृत किया गया था।
वादी के अनुसार विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए कार्रवाई की गई। जांच के दौरान घटना में शामिल फरार आरोपियों को शरण एवं संरक्षण देने के आरोप में 04 व्यक्तियों को दबोचा।
पुलिस द्वारा फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*नाम पता आरोपित*
1. कमल कुमार पुत्र ओमपाल निवासी तेलकपुरी भोगपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. कमल सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी मंती हसनपुर, थाना थानाभवन, जनपद शामली (उ.प्र.)
3. पोपिन पुत्र छन्दूलाल निवासी खानपुर ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
4. शिवकुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी महावतपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान
3. हे0का0 संजय सिंह
4. हे0का0 जितेन्द्र मलिक


