माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद

 

 

*हरिद्वार, 30 मई 2026*

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र के अनुसार माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण अचानक जलप्रवाह बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर क्षेत्र में जलभराव, फिसलन एवं अचानक जलप्रवाह बढ़ने से जनहानि अथवा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एहतियातन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा दिनांक 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस अवधि में मंदिर में दर्शन/भ्रमण संभव नहीं होगा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे उक्त अवधि में माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर की यात्रा से यथासंभव बचें तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को जनहित में अधिक से अधिक सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के माध्यम से प्रसारित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को मिली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी

21.09.2026  हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को मिली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी (30 एवं 31 अक्टूबर को वंदना कटारिया स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित होगी प्रतियोगिता, गढवाल मंडल…

कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 21 सितंबर 2026* आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने रविवार देर सायं को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *