हरिद्वार
18 वर्ष 05 माह से अधिक समय पुलिस विभाग का हिस्सा रहकर जनसेवा करने के उपरांत श्री टीकाराम आज अपने परिजनों की मौजूदगी में स्वस्थ रुप से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इतने लंबे समय तक पुलिस विभाग से बतौर सक्रिय सदस्य रहने के उपरांत उनकी विदाई पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार स्थित कॉन्फ्रेस हॉल में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री टीकाराम भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के उपरांत वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी भर्ती हुए थे।
विदाई कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस स्टॉफ एवं श्री टीकाराम जी के बच्चों द्वारा साथ बिताई अच्छे और बुरे समय को आपस में साझा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुक्ष्म जलपान उपरांत श्री नवनीत सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रही श्री टीकाराम जी को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा ये आश्वासन दिया गया कि भविष्य में किसी भी समस्या के सामने आने पर उस समस्या के निवारण के लिए पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।


