संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा और सुझाव दिए

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा और सुझाव दिए
इस अवसर पर संजीव चौधरी ने कहा कि आगामी कुंभ मेला भव्य और दिव्य होने वाला है प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सानिध्य में और मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला कुंभ पूरी दुनिया के लिए उत्सुकता भरा है दुनिया भर के श्रद्धालु कुंभ में स्नान के लिए तत्पर है और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जिस प्रकार से रात दिन कुंभ के कार्यो को ख़ुद भी देख रहे है और पल पल की जानकारी ले रहे है तो आयोजन की गंभीरता का इससे ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है चौधरी ने कहा कि मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के हर संभव सहयोग की बात आज मैंने कही है हमारा संगठन सरकार और मेला प्रशासन के साथ खड़ा है ये हरिद्वार ही नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव के पल होगे जब पूरी दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार में आ कर माँ गंगा में स्नान का लाभ लेगे चौधरी ने कहा जो हरिद्वार चारों कुंभ स्थानों में अपना एक अलग महत्व रखता है इस लिए इस कुंभ का भी अलग ही महत्व होने जा रहा है

मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि सभी को साथ ले कर कुंभ को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा संत समाज व्यापारी शहरवासी और श्रद्धालु सब के हितों को ध्यान में रख कर कुंभ ऐतिहासिक बनने के लिए सरकार और मेला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ख़ुद एक एक काम को देख रहे है और पल पल की रिपोर्ट ले रहे है

Related Posts

हरिद्वार में नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश

हरिद्वार आज दिनांक 2 मई 2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाट एवं मार्गों का औचक…

कुंभ मेला-2027: यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस

  *हरिद्वार, 02 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *