अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026

नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा घाटों एवं रोडीबेलवाला क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां नगर निगम की टीम द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त महोदय स्वयं उपस्थित रहे एवं कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में आगामी कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त महोदय द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान UIDB, UPDCC एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा जॉइंट निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कई शौचालयों की स्थिति जर्जर पाई गई, जिस पर नगर आयुक्त महोदय ने आवश्यकतानुसार शौचालयों के रिनोवेशन (Renovation) एवं अत्यधिक जर्जर शौचालयों के डिमोलिशन (Demolition) के निर्देश दिए, ताकि आगामी कुंभ मेले के दौरान स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस संयुक्त निरीक्षण में नगर निगम की अधिशासी अभियंता रचना पायल भी उपस्थित रहीं।

अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, अर्जुन चौधरी, समस्त प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक एवं अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे एवं अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।

नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि शहर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Posts

सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य

  *हरिद्वार 16 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *