गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

 

*हरिद्वार 27 मार्च 2026*

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए है एवं एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।

Related Posts

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर एसएसपी नवनीत सिंह की टीम ने दिखाई अपनी दक्षता

हरिद्वार*   दिनांक 17/09/2026 की सुबह सिटी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक के पास बिजनौर की बस…

वाहन चोरों पर पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 09 चोरी की बाइक बरामद, 02 दबोचे

हरिद्वार थाना पथरी पर वादी राजेन्द्र पुत्र भरत सिंह, निवासी बिशनपुर झरड़ा, पुरानी कुंडी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-17J-4011 को दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *