स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

दिनांक-17.03.2026

हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की वार्षिक स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ जो कि दिनांक 25 व 26 फरवरी को सम्पन्न हुई थी, इसमें बैडमिण्डन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, टग ऑफ वार व एथलेटिक्स आदि र्स्पधाए आयोजित की गयी थी। विजेताओं को आज संस्थान द्वारा प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों व सिंगल खिलाडियों को ट्र्ॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान के चेयरमैन श्री  संदीप चौधरी ने कहा कि खेल ने केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि हमें अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुण भी सिखाते हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल व स्पोर्टस क्लब के सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने पारम्परिक नृत्य व नाटिका का मंचन किया जिसका निर्देशन वैष्णवी झा ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी चिटकारिया व वैष्णवी ने किया।
क्रिकेट में शिवांग की ‘डी‘ टीम को गोल्ड मैडल व ट्र्ॉफी, बैडमिन्टन में महिला वर्ग में रसिका जोशी व पुरूष वर्ग में भविष्य जोशी ने गोल्ड मैडल व ट्र्ॉफी, खो-खो में दीपक भट्ट की टीम, ‘टग ऑफ वार‘ में कनिका नेगी की टीम को प्रथम ट्र्ॉफी व गोल्ड मैडल, टग ऑफ वार पुरूष वर्ग में अमन कुशवाहा की टीम, एथलेटिक्स 100 मीटर पुरूष वर्ग हिमांशु राना, 100 मीटर महिला में अलवीना, 200 मीटर पुरूष वर्ग मे निवित, 400 मीटर महिला में मनीषा, 400 मीटर पुरूष में नितिज्ञ, 100’4 रिले रेस में अमन चौहान की टीम ने गोल्ड मैडल व ट्र्ाफी प्राप्त की। वॉलीबाल में नीतिन सेमवाल की टीम, बास्केटबाल में कौस्तूभ की टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।
यह आयोजन स्पोर्टस क्लब के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें उमराव सिंह, शशांक गौतम, सपना सकलानी, सायना वाधवा, मनीष शर्मा, अशोक आदि सदस्य शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में संस्थान के स्पोर्टस क्लब, टैक्नोमाईंड क्लब, लिटरेचर क्लब, क्लचरल क्लब, फोटोग्राफी एवं मीडिया क्लब, सोशल क्लब रिसर्च एवं डवलपमैन्ट क्लबों के अध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी भी घोषित कर उन्हें बैच प्रदान किये गये।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *