राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

 

*हरिद्वार 12 फरवरी, 2026*

जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की आफिशियल यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक गोरल चौड मैदान, चम्पावत में आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद हरिद्वार को भी आमंत्रण प्राप्त हुआ है। हरिद्वार टीम के चयन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 13 फरवरी 2026 को स्पार्क एकेडमी, झबीरन जट मंगलौर वॉलीबाल मैदान में अपराह्न 3:30 बजे से किया जाएगा।
खिलाड़ी का उत्तराखण्ड का चयन हेतु सभी प्रतिभागी अपने साथ जरूरी दस्तावेज जिसमें स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य दस्तावेज लाने आवश्यक है।

अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर- 9927607877, 7017866824 मिन्कू से सम्पर्क किया जा सकता है ।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *