धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय और कार्यों से सभी वर्गों का हो रहा विकास: स्वामी प्रवक्तानंद

हरिद्वार। भाजपा के पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की।
मंगलवार को पीलीभीत के परम अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर एवं विधायक स्वामी प्रवक्तानंद हरिद्वार पहुंचे। जहां वेद मंदिर आश्रम में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरनंद ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पीलीभीत में होने जा रहे संत सम्मेलन के लिए स्वामी यतीश्वरानंद को निमंत्रण दिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विधायक प्रवक्तानंद अपने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ हर शिक्षा, चिकित्सा आदि के लिए निरंतर काम कर रहे है। विधायक प्रवक्तानंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भय का साम्राज्य समाप्त हो गया है। आज योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह शासन किया है, वह अपने आप में मिसाल है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जिनकी सराहना पूरे देश में हो रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, चेयरमैन पंकज सैनी, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, श्रवण चौहान, पार्षद अनुज सिंह, प्रणव यादव, चेतन यादव, अमित सैनी प्रधान, चौधरी सत्यवीर सिंह, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल कश्यप, सरदार करण सिंह आदि शामिल हुए।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *