हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने किया शुभारंभ

हरिद्वार

खंड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि मुख्य विकास अधिकारी लालायित नारायण मिश्रा ने भगवानपुर स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का उद्घाटन किया। उन्होंने अवगत कराया है कि सीएमटीसी सेंटर मोडल सीएलएफ ज्योतिर्मय बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारीता द्वारा संचालित है। केंद्र पर लोकेश ट्रांजेक्शन प्रशिक्षण आयोजन किया गया जो कि एन सी आर पी श्रीमती प्रीति जोशी द्वारा दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को आजीविका संवर्धन, बाजार से जुड़ाव (मार्केट लिंकेज), नए एवं नवाचार आधारित उद्यमों को अपनाने तथा आपसी अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान क्लाउड किचन के संचालन के संबंध में महिला समूह की सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता की ।
कार्यक्रम के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सूरज कुमार, मुख्यमंत्री उद्यम शाला से राव आस्कर, ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई भगवानपुर के कार्मिक उपस्थिति रहे।

Related Posts

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्न,गंगा घाटों एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *