वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार द्वारा

हरिद्वार
वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी 2026 को ‘बाल कुंज’, बहादराबाद में अनाथ एवं गरीब बच्चों को स्टेशनरी, फ्रूट्स, अल्पाहार एवं उनकी जरूरत संबंधित सामान प्रदान किया गया|.     वार्ष्णेय समाज अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने बाल कुंज संस्था संचालिका को अनाथ एवं गरीब बच्चों हेतु उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं बताया कि वार्ष्णेय समाज द्वारा गणतंत्र दिवस एवं अन्य अवसरों पर दिव्यांग, बच्चों, बुजुर्गों, ग़रीबों एवं रूग्ण व्यक्तियों आदि हेतु सामाजिक कार्य पिछले साल भी हुए थे और आगे भी होते रहेंगे| कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उपेंद्र आर्य द्वारा किया गया| बाल कुंज संचालिका ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए बच्चों के विकास एवं शिक्षा के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और उन्होंने वार्ष्णेय समाज अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता एवं उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम में रोहित वार्ष्णेय, श्रीमती शिखा वार्ष्णेय एवं श्रीमती सुचिता गुप्ता द्वारा बच्चों से प्रश्न- उत्तर कर उन्हें उपहार दिये| कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, रोहित गुप्ता, मैवान्द्रशा वार्ष्णेय, पियूष वार्ष्णेय, संदीप गुप्ता, निधीश वार्ष्णेय, मोहन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, डौली गुप्ता, अल्पी आर्य, रुचि वार्ष्णेय, दिव्या वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, कोमल गुप्ता आदि उपस्थित रहे

Related Posts

हरिद्वार में VIP नंबरों की होड़: नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका एक नंबर

  *हरिद्वार, 26 जुलाई* हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन…

भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून 26 जुलाई देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *