एचईसी कॉलेज में ‘वसंतोत्सव‘ का आयोजन

दिनांक. 22.01.202

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘लिटरेचर क्लब‘ के द्वारा वंसतोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दी प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अपेक्षा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी। इसके उपरान्त छात्रों ने ‘उडी-उडी जाये‘ गाने पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया, जिसमें अर्चिता, पवन, अभिनव, दीपक, मनप्रीत, ज्याति, एकता, सृष्टि वंश आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीति त्यागी व रूपा विश्नोई ने किया। इसके साथ ही कामाक्षी, भावना ने पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी।    
इसके उपरांन्त सभी छात्र छात्राओं नेे संस्थान के प्रांगण में पतंगबाजी का आनंद लिया। इस आयोजन में लिटरेचर क्लब के डा0 करूणा नेहरा, रश्मि सक्सेना, डा0 दीपिका संगतानी, दीपशिखा वोहरा, डा0 तनु चन्द्रा, स्वाति मंगलम, शिवानी एवं सायना आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक : मुख्यमंत्री

  *हरिद्वार 23 अगस्त 2026* हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत…

कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु

हरिद्वार उपभोक्ता सेवा एवं कार्मिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए मानव संसाधन अनुभाग में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *