कड़कड़ाती ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरण के कार्य निरंतर जारी

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड से जरूरतमंदों को बचाने के लिए कई गांवों में कंबल वितरण का कार्य कराया जा चुका है और अभी भी जारी रहेगा।
सोमवार को ग्राम कांगड़ी में संतों और ग्रामीणों को कंबल का वितरण भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रेम निवास आश्रम में महंत स्वामी देवेंद्र तोमर के सहयोग से किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने सामर्थवान लोगों से कहा कि गरीबों की मदद के लिए या उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम करना जरूरी है। उन्होंने प्रेम निवास आश्रम के स्वामी महंत देवेंद्र तोमर के द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
आश्रम के महंत स्वामी देवेंद्र दास तोमर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें कई ऐसे लोग दिखाई दिए जो ठंड से कांप रहे थे, तभी से उन्होंने गरीबों को कम्बल का वितरण करने की योजना बना ली थी। इस अवसर पर उप ब्लॉक उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेश रस्तोगी, समाजसेवी करण पंडित, चेयरमैन लक्सर संजीव उर्फ नीटू चौधरी, मुलायम पाल, शुभम चौधरी आदि ने सहयोग किया।

Related Posts

566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM कैप्सूल-गोलियों के साथ नशा तस्कर दबोचा

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम…

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 : क्रियान्वयन के एक दशक की समीक्षा एवं भावी दिशा”

  *हरिद्वार 20 सितम्बर 2026* माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किशोर न्याय समिति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *