(NAPSR) ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर 02 अगस्त से स्कूल खोले जाने को लेकर आपत्ति जताई है

 
 
    देहरादून समाचार– उत्तराखंड में आगामी 01 अगस्त  2021 से  कक्षा 6  से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे। वही कोरोना काल के दौरान प्रदेश के स्कूलों को खोलने को लेकर  इस दौरान   मंगलवार को कचहरी परिसर में दून जनपद के डीएम कार्यालय में आज  नेशनल एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर 02 अगस्त से स्कूल खोले जाने को लेकर आपत्ति जताई है।

वही इस मौके पर   (NAPSR) कि  एसोसिएशन कि ओर से   अध्यक्ष आरिफ खान, महासचिव एडवोकेट सुदेश उनियाल, सचिव सोमपाल सिंह, एडवोकेट अनिल इत्यादि शामिल थे ।   वही इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि  जब तलक बच्चों के लिए वैक्सीन नही आ जाती तब तक स्कूल न खोले जाएं। साथ ही एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के अनुसार पिछले वर्ष से शासन और प्रशासन को बार-बार अवगत करा चुका है कि जब तक कोरोना महामारी की पूर्णतया समाप्ति ना हो जाये, तब तक विद्यालय नही खोले जाने चाहिए क्योंकि अभी तक भी 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन अस्तित्व में नही आई है।

      *लेकिन अब सरकार ने घोषणा की है कि विद्यालय 2 अगस्त से खोले जाएंगे जो कि अनुचित है क्योंकि एक तरफ से सरकार कोरोना की थर्ड वेव के लिए चिंतित है, जिसके लिए कांवड़ यात्रा रोकी जा रही है, अन्य सामुदायिक कार्यो पर रोक है। 12वी कक्षा से ऊपर के विद्यालय खोले नही जा रहे है। लेकिन सरकार सिर्फ 06 से 12वीं कक्षा तक के लिए विद्यालय खोलने के लिए तत्पर है। जिसका NAPSR कड़ा विरोध करती है क्योंकि अभी छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन अस्तित्व में नही है। जब तक सभी छोटे बच्चों को वैक्सीन नही लगाई जाएगी तब तक विद्यालय नही खोले जाने चाहिए। यदि वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय खोले जाएंगे तो किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेवार होगी, जिसका कड़ा विरोध एसोसिएशन करेगी।*  बता दे कि मंगलवार को  कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों में 6 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएंगी। उत्तराखण्ड सरकार  के मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में करीब ढेड़ साल बाद निर्णय किया गया। जिसमें उत्तराखंड में आगामी 01 अगस्त  2021 से  कक्षा 6  से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे। जिसका सरकार ने फैसला लिया था।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *