यूपीसीएल में अधिशासी अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति न किये जाने के संबंध

देहरादून

आज दिनांक 02/01/2026 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा यूपीसीएल में अधिशासी अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति न किये जाने के संबंध में पूर्व में प्रेषित नोटिस के अनुसार प्रथम चरण का आग़ाज़ करते हुए, काली पट्टी बाँधकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन करते हुए विभागीय कार्य निष्पादित किए गए।

एसोसिएशन का कहना है कि यूपीसीएल में कई वर्षों से अधिशासी अभियंता के स्वीकृत 93 पदों में से लगभग 40 पद रिक्त चल रहे है, जिसपर पदोन्नति नहीं की जा रही है और दूसरी और अनेकों अभियंताओं को एकाधिक अतिरिक्त कार्यभार देखना पड़ रहा है, जिससे कार्यदक्षता प्रभावित होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

एसोसिएशन ने यह भी अवगत कराया कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर, मुद्दों के निराकरण का पक्षधर रहा है एवं इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है परंतु इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए विवश होना पड़ रहा है।

एसोसिएशन के सदस्यों का यह भी कहना है कि इस मुद्दे के अतिरिक्त अन्य मांगों यथा नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रारंभिक वेतन वृद्धि, टैरिफ की सुविधा, नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का स्थायीकरण, सहायक अभियंताओं का कोटा 58.33% किया जाना इत्यादि, पर भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है।

एसोसिएशन ने यह भी चैताया कि यदि शीघ्र पदोन्नति नहीं की जाती तो नोटिस के अनुसार, समस्त सदस्यों को अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसके लिए उपाकालि प्रबन्धन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।

 

Related Posts

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचे, किसी के बहकावे में ना आए

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 15 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *