बहादुरपुर सैनी गांव में जल जीवन मिशन के तहत रेट्रो-फिटिंग कार्य पूरा, ग्रामीणों ने व्यक्त की प्रसन्नता

 

हरिद्वार/रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बहादुरपुर सैनी गांव में जल जीवन मिशन के तहत रेट्रो-फिटिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2010 में स्थापित पानी की टंकी और लाइन को 2024 में पुनः उन्नत करते हुए आधुनिक सिस्टम से जोड़ा गया है। गांव में वर्तमान में लगभग 250 घरेलू कनेक्शन संचालित हैं, जिनमें सुबह और शाम सुचारू रूप से जल आपूर्ति की जा रही है।

समाचार कवरेज के दौरान विभिन्न गलियों में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें साफ और पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है। गांव के प्रमुख लोग त्रिवेश सैनी, त्रिलोकचंद और ग्राम

प्रधान ने भी इस योजना को सफल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार पेयजल योजना परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत परिसर में साफ-सफाई की गई।

इस कार्य की निगरानी अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता द्वारा की गई। उनके साथ टीम में कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सलमान, विपुल शर्मा, ऑपरेटर और गांव के स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों को पानी का अनावश्यक उपयोग न करने तथा समय पर बिल जमा करने के लिए भी जागरूक किया गया।

गांव में बनाए गए इस सुधारात्मक कार्य से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है और सभी ने जल जीवन मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *