परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) रुड़की में अनियमितताओं का दौर लगातार जारी है

 रुड़की हरिद्वार-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) रुड़की में अनियमितताओं का दौर लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार, कई ऐसे कार्य किए जा रहे हैं जिनके लिए परिवहन निरीक्षक (आरआई) की मौजूदगी अनिवार्य होती है, लेकिन ये काम बिना आरआई के ही संपन्न कराए जा रहे हैं।

जानकारी मिली है कि कार्यालय में अनेक फाइलें और प्रक्रियाएँ सीधे एआरटीओ स्तर से निपटाई जा रही हैं, जबकि नियमानुसार इन कार्यों का सत्यापन या अनुमति आरआई द्वारा किया जाना चाहिए। विभागीय नियमों की इस अनदेखी से पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यदि इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाए तो कई गंभीर अनियमितताएँ उजागर हो सकती हैं। कार्यालय में कामकाज के इस ढर्रे से आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इट भट्टा एसोसिएशन ने  किया धरना प्रदर्शन और परिवहन अधिकारियो पर लगाये कई आरोप आपको  बता दे कि पहले भी रुड़की परिवहन विभाग कई बार चर्चा में रहा है

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *