घनी आबादी वाले क्षेत्र से घर के अंदर से मिला अवैध पटाखों का भंडारण

हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 09.10.2025 को थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक घर के अंदर घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से छापामारी की गई।

मौके पर तलाशी के दौरान घर के दो कमरों में पटाखे भरे हुए थे जिन्हेलगभग 35 बड़ी गत्ते की पेटियाँ में भरकर कब्जे में लिया गया जिनमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे थे। बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹15-17 लाख आँकी गई है।

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस माँगा गया, जो प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहा था।

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया, और बरामद पटाखों को कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया।

हरिद्वार पुलिस की समय से एंव त्वरित कार्यवाही से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई यदि आबादी में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होती तो पूरा गांव प्रभावित हो सकता था।

*नाम पता आरोपित*
शुभम पाल पिता का नाम राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी:*
1. 35 अदद गत्ते की पेटियाँ (पटाखे)
2. अनुमानित कीमत ₹15-17 लाख

*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2. व० उ० नि० बबलू चौहान
3. उ० नि० पुष्पेन्द्र सिंह
4. हे० का० संजय रावत
5. हे० का० राजीव कुमार
6. का० राहुल चौहान
7. का० जितेन्द्र सिंह
8. का० फुरकान अहमद
9. का० सुनील चौहान
10. का० चालक नीरज राणा

*प्रशासनिक अधिकारी*
1. विकास अवस्थी, तहसीलदार रूड़की मय टीम

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *