फर्जी सैन्य कर्मी दबोचा

रुड़की हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में कोतवाली रूड़की द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस से सूचना प्राप्त हुई कि आर्मी एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति सेना की वर्दी में घूम रहा है।
सूचना पर आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रूड़की पुलिस, CIU रूड़की एवं LIU रूड़की की संयुक्त टीम ने MES गेट के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री शिशराम निवासी ग्राम कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू (राजस्थान) बताया।

उसके पास से 18 डेबिट कार्ड, सेना की वर्दी, नेम प्लेट, आर्मी कार्ड तथा एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बरामद किया गया।

व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह सेना की वर्दी का उपयोग कैंट एरिया में आसानी से प्रवेश करने एवं सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए करता था।

इस संबंध में कोतवाली रूड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 364/25, प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
सुरेन्द्र कुमार पुत्र शिशराम निवासी ग्राम कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनू (राजस्थान)

*बरामद माल*
1. 18 डेबिट कार्ड
2. सेना की वर्दी
3. नेम प्लेट
4. आर्मी कार्ड
5. फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

*पुलिस टीम कोतवाली रूड़की*
1. व0 उ0नि0 मनोज गैरोला
2. उ0नि0 ध्वजवीर सिंह
3. का0 सोबन सिंह
4. का0 रंगमोहन

*CIU रूड़की टीम*
1. निरीक्षक प्रदीप बिष्ट (प्रभारी CIU)
2. हे0का0 अश्वनी यादव
3. हे0का0 मनमोहन भंडारी
4. हे0का0 चमन
5. का0 महिपाल
6. का0 राहुल
7. का0 अजय काला

Related Posts

होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के…

12 घंटे के भीतर तलाश खत्म, नेपाली युवक तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार कल दिनांक 21/04/2026 की समय एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला आकर सूचना दी गई कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *