बिना नंबर प्लेट के/यातायात के नियमो का पालन न करने वालो का किया गया चालान

 मंगलौर हरिद्वार 

वर्तमान समय मे जनपद मे त्यौहारो का सीजन चल रहा है जिसके दृष्टिगत बाजारो/सडको पर काफी भीड हो रही है। उक्त भीड का फायद उठाकर लोगो द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर वाहनो को बिना लाईसेंस ,बिना कागजात,बिना नम्बर प्लेट के रश ड्राईव कर चलाने की शिकायत मिल रही है।

अतः उच्चाधिकारी गणो के आदेश –निर्देश पर मंगलौर पुलिस के द्वारा बिना नम्बर प्लेट व अन्य संदिग्ध वाहनो की चैकिंग हेतु क़स्बा मंगलौर क्षेत्र में एक चैकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान मे करीब एक दर्जन से ज्यादा बिना नम्बर प्लेट की गाडियो को सीज किया व करीब 24 वाहनो को कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क मे चालान किये गये तथा एक दर्जन से अधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर नम्बर प्लेट लगवायी गयी।

सभी को अपने वाहनो पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमो का पालन कर वाहनो को चलाने की हिदायत दी गई। उक्त अभियान आगे मे जारी रहेगा।

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक अमरजीत
2-व0उ0नि0 रफत अली
3-उ0नि0 बलवीर डोबल
4-अपर उ0नि0 महेश
5-उ0नि0 नीलम

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *