उत्तराखण्ड की भीषण आपदा दिनांक 07 फरवरी,2021 में लापता व्यक्तियों हेतु मृत्यु की पंजीकरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में

हरिद्वार समाचार– उत्तराखण्ड की भीषण आपदा दिनांक 07 फरवरी,2021 में लापता व्यक्तियों हेतु मृत्यु की पंजीकरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में सुश्री अपूर्वा पाण्डे, अभिहित अधिकारी/ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट, रूड़की, जनपद हरिद्वार ने अवगत कराया है कि श्री बिरम सिंह पुत्र श्री सुक्कड़ निवासी ग्राम सोहलपुर गाडा तहसील रूड़की जिला हरिद्वार द्वारा अपने पुत्र श्री अंजेश कुमार पुत्र श्री बिरम सिंह निवासी ग्राम सोहलपुर गाडा के दिनांक 07-02-2021 को जनपद चमोली के तपोवन जोशीमठ में हुयी आपदा में लापता होने का दावा प्रस्तुत किया गया है।
अभिहित अधिकारी/ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट, रूड़की, जनपद हरिद्वार ने अपेक्षा की है कि शासनादेश संख्या-259/ XXVIII   -01/01(12)2021 दिनांक 21 फरवरी,2021 के प्रस्तर-5 के उपबन्ध 6 एवं 7 के अनुसार लापता श्री अंजेश कुमार पुत्र श्री बिरम सिंह निवासी ग्राम सोहलपुर गाडा तहसील रूड़की जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को कोई भी जानकारी हो तो तीस दिन से पूर्व कार्यालय उप जिलाधिकारी/अभिहित अधिकारी रूड़की में लिखित/मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Posts

566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM कैप्सूल-गोलियों के साथ नशा तस्कर दबोचा

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम…

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 : क्रियान्वयन के एक दशक की समीक्षा एवं भावी दिशा”

  *हरिद्वार 20 सितम्बर 2026* माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किशोर न्याय समिति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *