निरन्तर समाज सेवा कार्यों में संलग्न रहने का संदेश देते हुए कहा जीवन की वास्तविक प्रगति समाज सेवा के द्वारा ही सम्भव है-जिलाधिकारी 

 हरिद्वार समाचार-सुप्रयास कल्याण समिति द्वारा पैकिंग किये गए लगभग 4000 होमियोपैथी औषधी किट्स में से 1600 किट्स संस्था के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा जिलाधिकारी   श्री रविशंकर जी को जिला होमियोपैथी अधिकारी विकास ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदान की गई।
सुप्रयास द्वारा विगत वर्ष व वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल में संक्रमित व्यक्तियों, बुजुर्गों के सहयोग, रक्तदान आदि किये गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए माननीय जिलाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों , सहयोगियों के प्रति अपना धन्यवाद प्रदान किया व निरन्तर समाज सेवा कार्यों में संलग्न रहने का संदेश देते हुए कहा जीवन की वास्तविक प्रगति समाज सेवा के द्वारा ही सम्भव है।
प्रतिनिधि मंडल में संस्था अध्यक्ष  राजेन्द्र नाथ  गोस्वामी,  पारदेश्वर जी जोशी,  रमेश रतूडी ,  नीरज ममगई  ,  सचिन मोहन , डॉ शिवम नारायण शर्मा ,  विशाल गुप्ता  , हर्षित रतूडी   संगीता रतूडी, डॉ.श्वेता शर्मा खण्डूरी,  प्रिया शर्मा दीक्षित,व डॉ सत्यनारायण शर्मा सहित डॉ ओ.पी. नौटियाल व बर्त्वार जी उपस्थित रहे।

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का दूसरा दिन

22.03..2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज दूसरे दिन राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के…

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *