निर्वाचन से संबंधित शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी उसका त्वरित निस्तारण करें ।

हरिद्वार 30 मई 2025* दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ विवेक जोशी ने आज राज्य अतिथि गृह में जनपद में किए जा रहे निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्वाचन संबंधित कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में निर्वाचन आयुक्त ने उपस्थित बीएलओ से उनके द्वारा किए जा रहे निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली, उन्होंने उपस्थित बीएलओ से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ को महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा सभी बीएलओ अपने कार्यों का निर्वाहन संवेदनशीलता से करे उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मतदाता का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा किसी भी मतदाता की मृत्यु होने या दूसरे स्थान पर निवास करने की स्थिति में उसका नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए त्वरित एआरओ को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और किसी भी मतदाता का दो स्थानों में नाम नहीं होना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए है कि युवा मतदाताओं जितनी आयु 18 से 19 वर्ष की हो गई है ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए स्पेशल कैंप लगाए जाने के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों,बस स्टेशनो, रेलवे स्टेशनों और खेल स्टेडियम में क्यूआर कोड लगाए जाए जिससे अधिक से अधिक युवा मतदाता अपना ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सके।
उन्होंने निर्देश दिए है कि किसी व्यक्ति के जन्म एवं मृत्यु के संबंध में पूर्ण विवरण रखने के भी निर्देश दिए, मतदाता की मृत्यु होने की दशा में उसका नाम मतदाता सूची से तत्काल पृथक किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायतें निर्वाचन से सम्बंधित मेल एवं ऑफ लाइन प्राप्त होती है तो उनको गम्भीरता से लेते हुए उनका निस्तारण तत्परता से किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि बीएलओ के लिए संबंधित क्षेत्र के कार्मिक की ही नियुक्ति की जाएं जिससे कि सम्बन्धित कार्मिक को अपने क्षेत्र के मतदाताओं के संबंध में पूरी जानकारी रह सके, उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय कलाकार या प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग लेते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने निर्वाचन आयुक्त को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए गए है उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एचआरडी सचिव मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, रूड़की उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान, लक्सर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, भगवानपुर उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी सहित सम्बंधित बीएलओ आदि मौजूद रहे 

Related Posts

जनजातीय समुदाय के लिए गाय के गोबर आधारित उत्पाद निर्माण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

हरीद्वार आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा संचालित Tribal Development Fund (TDF) Project के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी, लालढांग में जनजातीय समुदाय (Tribal Community) के सदस्यों के लिए “पर्यावरण के अनुकूल…

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *