नशे में धुत तेज रफ़्तार कार से करतब दिखा रहे युवकों को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

रानीपुर हरिद्वार 

कल दिनांक 13.05.2025 को कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में कार चलाकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा था।

जिसपर हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर उक्त आई 10 कार को रोका गया जिसमे सवार चारों युवक नशे में थे जिनका मेडिकल कराकर कार चालक कुशाग्र गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को धारा 185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत DRINK AND DRIVE में गिरफ्तार कर, कार में सवार तीन अन्य लडको आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, हर्ष गुप्ता उर्फ मोन्टी पुत्र अनिल गुप्ता व गौरव गुप्ता पुत्र रविन्द्र कुमार को पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार किया गया तथा i10 कार को सीज किया गया।

*गिरफ्तारी*

1- कुशाग्र गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी फ्लेट न0 101 MIG थाना क्लेमन्टाउन देहरादून
2- आर्यन गुप्ता पुत्र श्री दीपक गुप्ता निवासी जनकनगर थाना जनकनगर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र0 18 वर्ष
3- हर्ष गुप्ता उर्फ मोन्टी पुत्र अनिल गुप्ता निवासी जनकनगर थाना जनकनगर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र- 24 वर्ष
4- गौरव गुप्ता पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी म0न0 141 मौ0 बानसौ गैट बाल्मिकी चौक थाना सीटी करनाल हरियाणा उम्र0 18 वर्ष

*कार्यवाही-*
i10 कार सीज

*पुलिस टीम-*
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- अ0उ0नि0 विजय नेगी
3- का0 1521 नरेन्द्र राणा
4- का0 1134 अमित राणा

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *