पारम्परिक शिल्पकारों तथा कारीगरों का हो कौशल विकास!डीएम

 

 

हरिद्वार 02 मई 2025- जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत परम्परिक शिल्पकारों तथा कारीगरों के आर्थिक उन्न्यन हेतु सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजना के अन्तर्गत आने वाले सभी पारम्परिक शिल्पकारों तथा कारीगरों को चिन्हित करते हुए उनके कौशल विकास हेतु गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, इच्छुक व्यक्तियों को आसानी से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने, टूल किट सहायता दिलाने तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन हेतु जागरूक करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद के उच्च गुणवत्ता के सामान को ई-मार्केट से जोड़ने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित ट्रेड्स में से जिस ट्रेड में कम लोगों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उस पर विशेष फोकस करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना है,साथ ही सीएससी सेंटरों द्वारा अपात्र व्यक्तियों के फार्म न भरने के दिशा निर्देश भी दिए साथ ही पीएम विश्वकर्मा की मीटिंग हर महीने कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का प्रशिक्षण देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ पहुॅचाने तथा कारीगरों एवं शिल्पकारों को उनके क्षेत्र में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु प्रशिक्षण केन्द्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का डाटा अधिशासी अधिकारियों की भांति खण्ड विकास अधिकारियों के डेशबोर्ड पर भी दिखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ तथा समापन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को बुलाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि स्टेज 2 (डीआईसी) इस वर्ष अभी तक 2569 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 2257 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। जनपद में फिलहाल 07 सेंटर ट्रेनिंग का कार्य कर रहे है । बैठक में सभी स्टेकहोल्डर को पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता और कारीगरों को अपने पारंपरिक कौशल को बढ़ाने, नई तकनीकी हासिल करने तथा बेहतर उत्पाद तैयार करने में मदद दी जाती है।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, बीडीओ सुमन कोटियाल, पवन सिंह नेगी, जोगेंद्र सिंह,आलोक गार्गेय, एलडीएम संजय संत, एसएनए नगर निगम ऋषभ उनियाल,डॉ प्रदीप कुमार सहित अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *