देहरादून 28 अप्रैल, 2025(सू.वि.),
जनपद में सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों का यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह एवं अन्य सेवाओं के पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के विवाह एवं अन्य सेवाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि देहरादून जनपद में 87 प्रतिशत सरकारी कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है।
बैठक में बताया गया कि जनपद देहरादून के सरकारी कार्यालयों में आउट सोर्स, संविदा, दैनिक सहित कुल 30831 कार्मिक कार्यरत है। इसमें से 6150 विवाहित कार्मिकों में से 5321 कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है। इसके साथ ही तलाकशुदा 70 कार्मिकों में से 26 कार्मिकों का भी पंजीकरण हो चुका है। पुलिस विभाग में 146, स्वास्थ्य में 49, शिक्षा में 70, लोनिवि में 92, सिंचाई में 59, पीएमजीएसवाई में 22 कार्मिक एवं अन्य विभागों सहित 829 कार्मिक पंजीकरण के लिए अवशेष है। जिनके पंजीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन है।
वीसी में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, समन्वयक आईएमआईएस कमल किरन सहित वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।


