मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर

 हरिद्वार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों में पीने की पानी, टॉयलेट, पंखा, बैठने के लिए कुर्सी आदि बुनियादी सुविधाओं का खासतौर से ख्याल रखा गया है।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं ,वहीं दिव्यांगों ,महिलाओं ,विदेशी पर्यटकों से लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं ,चार धाम यात्रा के लिए बैरागी कैंप ,पंतदीप पार्किंग में यात्रियों के लिए अस्थायी होल्डिंग शिविर बनाए गए हैं ।
ऋषिकुल मैदान में चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र पर पर्यटकों के लिए 4 हेल्प डेस्क स्थापित होंगी ,शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट बनाए गए हैं । वाल्टियर हर समय मौजूद रहेंगे , चारधाम यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएगे । हरिद्वार नगर निगम लगभग 60 अस्थायी शोचालय बनाए गए हैं । यात्रियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1364 व 0135-1364 जारी किया गया हैं ।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *