योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाये युवा – हिमांशु सिंह

 
 
 हरिद्वार समाचार-नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वावधान में आज दिनाँक 21.06.2021 को “7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम” का आयोजन विभिन्न युवा मंडलों द्वारा मनाया गया | कोरोना महामारी की वजह से यह कार्यक्रम वर्चुअल मोड पर किया गया | 
कार्यक्रम का को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि,”वर्तमान परिद्रश्य में योग एवं आयुर्वेद सम्पूर्ण मानव जाती के लिए वरदान सिद्ध हुए है , सभी युवाओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए तभी भारतवर्ष के पुनः विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा ”
    कार्यक्रम में योगाचार्य सागर सैनी ने  में योग, ध्यान, एवं आसनों की क्रियाएं कराई गईं एवं सभी को दैनिक जीवन मे योग को अपनाने की अपील की गई योगाचार्य ने बताया कि सभी को अनुलोम विलोम, कपालभाती, और भस्त्रिका प्राणायाम प्रतिदिन करना चाहिए इन्हें करने से अनिद्रा, माइग्रेन, और मस्तिष्क में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं और शीर्षाशन, पद्मशन, ताड़ाशन, सूर्य नमस्कार का अभ्यास प्रतिदिन करने से शारिरिक विकास में लाभ मिलता है। 
इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण जनपद से 1278 युवा जुड़े थे |

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *