कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

हरिद्वार 

आज दिनांक 07.04.2025 को एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा औचक तौर पर पुलिस कार्यालय स्थित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया।

श्री डोबाल द्वारा क्रमवार सभी शाखाओं में जाकर उनमें तैनात पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके द्वारा अपने सीओ कार्यालय को सभी शाखाओं के नियतन को जांचकर उसके मुताबिक ही कर्मियों को तैनात करने तथा उन शाखाओं से तैनात कर्मियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए जिनमें नियतन से अधिक कर्मी तैनात हैं।

एस.एस.पी. द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मियों को निर्धारित समय से ड्यूटी पर आने एवं वितरित किए गए कार्यों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *